वाराणसी
गंगा दशहरा महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय चेतना संघ द्वारा हस्तशिल्प मेले का हुआ शुभारंभ
वाराणसी के चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में गंगा दशहरा महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय चेतना संघ द्वारा हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ किया गया जिसके मुख्य अतिथि पद्मश्री रजनीकांत द्वारा दीप प्रज्वलित कर हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ हुआ इस अवसर पर पर्यटन विभाग से ओपी मौर्य राम अवतार एवं राष्ट्रीय चेतना संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ साहनी मुख्य रूप से मौजूद रहे इस मौके पर राष्ट्रीय चेतना संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ साहनी ने बताया कि मेले का आयोजन गंगा दशहरा महोत्सव 2022 के अंतर्गत किया जा रहा है जो 1 सितंबर से 18 सितंबर 2022 तक रहेगा इस मेले में संपूर्ण भारत से हस्तशिल्पी द्वारा स्टाल लगाए गए हैं जिसमें राजस्थान की मीनाकारी ज्वैलरी हरियाणा की मोजड़ी जूते एवं पंजाबी जूती पंजाब की फुलकारी सूट पाकिस्तानी सूट भागलपुरी सूट उत्तर प्रदेश की चंदन फेस एवं अगरबत्ती मुंबई सूट दिल्ली के लेदर पर्स बेल्ट भदोही के कारपेट सहारनपुर का फर्नीचर मुरादाबाद का मेटल आर्ट आर्टिफिशियल ज्वेलरी उत्तर प्रदेश की बेडशीट इत्यादि प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए उपलब्ध कराई गई है
