Connect with us

वाराणसी

तीजोत्सव का हुआ आयोजन, सोलह श्रृगांर में सजी इनरव्हील सदस्याओं ने गाया कजरी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। इनरव्हील क्लब वाराणसी सेन्ट्रल के तत्वावधान में गुरूवार को रविन्द्रपुरी स्थित फिड़का रेस्टूरेन्ट में बनारसी अंदाज में तीजोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्लब की सदस्याओं ने पारम्परिक कजरी, नृत्य से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महफिल सजाई, तो वही हाउजी, टेबल गेम्स आदि में भी उत्साह पूर्वक भागीदारी की।

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा. ऊषा गुप्ता द्वारा दीप प्रज्जवलन के बाद सचिव सुमित्रा सिंह द्वारा अध्यक्ष नीलम गुप्ता को कालर पहनाकर एवं इनरव्हील प्रार्थना से हुआ। जिसके बाद रोली ने श्रीगणेश वन्दना प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को गति प्रदान किया। जिसके बाद पारम्परिक वेशभूषा में सोलह श्रृंगार में सजी क्लब की सदस्याओं ने जमकर मस्त की और धमाल मचाया।

इस मौके पर नीना जसरापुरिया और ग्रुप ने कजरी ‘‘पिया मेंहदी लिया द मोती झील से, सायकिल से ना‘‘ प्रस्तुत कर जहां सभी झूमने को मजबूर कर दिया। वही कजरी ‘‘आयी सावन की प्यारी ब्यार पिया, पहली फुहार पिया ना‘‘ के द्वारा सभी को तीज के फुहार से सराबोर कर दिया। नीलम गुप्ता ने ग्रुप डांस के द्वारा खूब वाहवाही लूटी।

जिसके बाद शुरू हुआ हास्य का दौर, जहां कविता बजाज एंड ग्रुप ने स्किट का मंचन किया और अपने हंसी ठिठोली से सभी का खूब मनोरंजन किया, तो वही सभी ने खूब ठहाके लगाये। कार्यक्रमों की इसी श्रृंखला में वीना ग्रुप ने बालीवुड गीत पर डांस प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इसीक्रम में अंजू द्वारा ग्रुप डांस प्रस्तुत किया गया।

जिसके बाद हरियाली तीज पर्व पर आधारित हाउजी एवं राउंड टेबल ड्रा गेम्स का आयोजन किया गया। जिसमें इनरव्हील सदस्याओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की और विनर को पुरस्कृत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन मधुलिका त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रेसिडेंट नीलम गुप्ता, सुमित्रा सिंह, आशा अग्रवाल, मधुमा कपूर, नन्दिनी भार्गव, अर्चना वाजपेयी, कामिनी अग्रवाल, रंजना मुंदरा, रीता प्रकाश प्रमुख रूप से मौजूद रही।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page