Connect with us

वाराणसी

बाढ़ के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी

Published

on

Loading...
Loading...

40 मेडिकल टीम का गठन, इनमें 11 हुई क्रियाशील

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सकीय सुविधाओं का नहीं होगा अभाव-सीएमओ

Loading...

वाराणसी। बाढ़ के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके तहत जिले में 40 मेडिकल टीमों का गठन किया गया है। इनमें 11 टीमों को क्रियाशील भी कर दिया गया है जो बाढ़ प्रभावित इलाके में चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं।
*मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप चौधरी* ने बताया कि बाढ़ को देखते हुए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की ओर दिये गये निर्देश के तहत स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारिया पूरी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दिये गये है कि वे इस मामले को लेकर गंभीर रहे। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बाढ़ प्रभावित इलाकों में किसी भी व्यक्ति को चिकित्सकीय सुविधाओं का अभाव न हो इसके लिए कुल चालीस मेडिकल टीमों का गठन कर इनमें 11 को सक्रिय कर दिया गया है। टीम को जरूरी दवाओं के साथ ही पर्याप्त मात्रा में ओआरएस के पैकेट, क्लोरीन की गोलियां, वितरित करने के लिए उपलब्ध कराये गये हैं। उन्होंने  बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ ही पर्याप्त दवाएं मौजूद है। किसी भी हालत में चिकित्सकीय सुविधाओं का अभाव नहीं होने दिया जायेगा।
*उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पीयूष राय* ने बताया कि जिले में चिन्हित किये गये 40 बाढ़ राहत शिविरों के लिए मेडिकल टीमों का गठन कर लिया गया है। इनमें अभी 11 बाढ़ राहत शिविर प्राइमरी स्कूल सरैयां, राम जानकी बड़ा देव मंदिर ढेलवरियां, प्रइमरी स्कूल गोबरहां, गोयनका संस्कृत महाविद्यालय भदैनी, दिप्ती कानवेंट स्कूल हुकुलगंज, प्रइमरी स्कूल ढेलवरियां, माता प्रसाद प्राइमरी स्कूल बड़ी बाजार, प्राइमरी स्कूल रामपुर ढ़ाब, प्राइमरी स्कूल सलारपुर, सुभाष इंटर कालेजज कोनिया, तुलसी निकेतन हुकुलगंज में सक्रिय है। सभी पर मेडिकल टीम जिनमें एक चिकित्सक एक पैरा मेडिकलकर्मी शामिल हैं पर्याप्त दवाओं व संसाधनों के साथ मौजूद है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बाढ राहत शिविरों में कुल 235 मरीज देखे गये। साथ ही ओआरएस के 190 पैकेट व क्लोरीन टैबलेट की 1280 गोलियां वितरित की गयीं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page