अपराध
आशापुर चौराहे के ऊपर बने रेलवे ओवर ब्रिज पर एक कार एवं बाइक में जोरदार टक्कर
Loading...
Loading...
सारनाथ (वाराणसी) स्थानीय थाना अंतर्गत आशापुर चौराहे के ऊपर बने रेलवे ओवर ब्रिज पर आज सुबह एक कार एवं बाइक में जबरदस्त टक्कर हुई, बाइक सवार घायल हुआ।
घटना के संबंध में आशापुर चौकी इंचार्ज अखिलेश वर्मा ने बताया कि रेलवे ओवर ब्रिज पर आशापुर से पांडेपुर की ओर जा रहे हैं एक कार सवार और बाइक के बीच में टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार संजय पटेल जो कि खानपुर उमराहा चिरईगांव ब्लॉक कर आने वाला है। घायल हो गया जिसे तत्काल उन्होंने पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर समाचार लिखे जाने तक उसका प्राथमिक उपचार चल रहा था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि घायल युवक के पैर में चोट आई है, वह खतरे से बाहर हैं । कार सवार ड्राइवर को पुलिस पकड़कर पूछताछ कर रही हैं। कार बलिया की बताई जा रही है।
Loading...
Continue Reading
