वाराणसी
काशी साहू समाज के कार्यालय पर फहराया गया तिरंगा
Loading...
Loading...
वाराणसी। साहू समाज द्वारा जगतगंज स्थित समाज के कार्यालय पर आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव पर झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया वही आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाते हुए काशी साहू समाज के महामंत्री विनय कुमार गुप्ता ने करीब 500 तिरंगे झंडे का वितरण किया एवं लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को समझाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाज के अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, श्रीनाथ गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता ,राम नारायण साहू ,श्याम बाबू गुप्ता, पप्पू कुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
Loading...
Continue Reading
