वाराणसी
वरिष्ठ समाजसेवी हितेश मुरारका के नेतृत्व में किया गया 75 यूनिट ब्लड डोनेशन
Loading...
Loading...
वाराणसी।मारवाड़ी युवा मंच काशी शाखा द्वारा आजादी के 75 में वर्ष के अवसर पर महमूरगंज स्थित रॉयल रेजिडेंसी के क्लब हाउस में हितेश मुरारका के नेतृत्व में एक ब्लड डोनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक हितेश मुरारका ने बताया कि हम आजादी के 75 में वर्ष को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं इसी अवसर पर हम लोगों ने यह ब्लड डोनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया और ब्लड डोनेशन का लक्ष्य 75 यूनिट रखा गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हितेश मुरारका, पंकज टेकरीवाल, इशांक शाह, चंचल तोदी, अमित तोदी, नयन अग्रवाल, डॉक्टर संजीव सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Loading...
Continue Reading
