वाराणसी
मीरापुर बसही उद्योग व्यापार मंडल समिति द्वारा धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
वाराणसी| मीरापुर बसही उद्योग व्यापार मंडल समिति के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ पर व्यापार मंडल के कार्यालय पर सुबह 9:15 पर ध्वजारोहण अध्यक्ष, संरक्षक मंडल और वरिष्ठ साथियों के द्वारा किया गया इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य विजय नारायण वर्मा ने सभी व्यापारियों को राष्ट्रगान का मतलब बताएं उन्होंने बताया कि राष्ट्रगान हमारे संविधान के नियम को बताता है, उन्होंने जन गण मन अधिनायक जय हे, भारत भाग्य विधाता का अर्थ बताया कि कहा की जन मतलब जनता ,गण मतलब समूह, मन मतलब विचार अर्थात जनता के समूह के विचारों से चुना गया नेता ही हमारे भारत का भाग्य विधाता होता है संविधान के द्वारा राष्ट्रगान कहता है कि जब भारत के कोने कोने से हर राज्य हर पर्वतीय क्षेत्र हर नदी के किनारे से जनता के समूह के द्वारा विचारों से चुन कर जिस नेता को दिल्ली भेजा जाता है वही हमारे संविधान के हिसाब से भारत का भाग्य विधाता होता है क्योंकि उसी से देश चलता है वही देश को आगे बढ़ाता है। उसके बाद अध्यक्ष:- मृत्युन्जय सोनकर ने जनता और व्यापारियों को संबोधित किया उन्होंने बताया कि भारत में जितना योगदान हमारे सैनिकों का है हमारे किसान भाइयों का है उससे कम योगदान हमारा भी नहीं है क्योंकि उतना ही योगदान हम व्यापारियों का भी है जितना सैनिक भाइयों और किसानों का है क्योंकि किसान अनाज उपजाते हैं तो पूरा देश खाता है, सैनिक बॉर्डर की रक्षा करते हैं तो हम,आप लोग चैन की नींद सोते हैं ठीक उसी तरह हम व्यापारी व्यापार करते हैं उससे टैक्स देते हैं उसी टैक्स से भारत की अर्थव्यवस्था निर्धारित की जाती हैं इसलिए हम व्यापारी भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है । संरक्षक:- राज बहादुर सोनकर, भोलानाथ पटेल और प्रधान संरक्षक महेश्वर सिंह ने व्यापारियों का आभार जताया तथा ध्वजारोहण में उपस्थित होकर राष्ट्र के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए भी अपनी कृतज्ञता व्यक्त की व्यापारियों को धन्यवाद महामंत्री किशन सेठ ने दिया उक्त ध्वजारोहण कार्यक्रम के संयोजक:- विजय नारायण वर्मा, किशन सेठ ,बृजेश कुमार, संग्राम सिंह पटेल, शशांक यादव, राम जी उर्फ बबलू ,मुकुन्द सेठ की रही ।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर चांदमारी चौकी इंचार्ज हरि ओम सिंह तथा सिपाही विनोद सिंह अपने सहयोगी साथियों के साथ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष:- कंचन लता मौर्य, प्रभारी:- अनीता पटेल, डॉक्टर ओपी सिंह ,सरोज कुमार, दीनदयाल गुप्ता, अशोक कुमार पटेल, शिवपूजन जी, विनोद शर्मा , कुलदीप सिंह, खुनखुन पटेल ,प्रभात सिंह, राजेंद्र गुप्ता, डॉक्टर शेषनाथ राय ,डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, कन्हैया गुप्ता, सुरेश पटेल, दिलीप गुप्ता, आमोद पटेल, शीतल गुप्ता ,राघव यादव, कौशल विक्रम पटेल तथा सैकड़ों की संख्या में आदि व्यापारी उपस्थित रहें।
इसके पूर्व स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त2022 को शाम 6:00 बजे मीरापुर बसही चौराहा स्थित कार्यालय से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जो रात्रि 8:00 बजे तक व्यापार मंडल क्षेत्र में चलता रहा जिसमें सैकड़ों की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे हैं।
