वाराणसी
प्रेमलता निजी आईटीआई कॉलेज एवं शैक्षिक टेक्निकल इंस्टिट्यूट के प्रांगण में 75वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
वाराणसी| आजादी की 75 वे अमृत महोत्सव के अंतर्गत आदर्श नगर कोनिया वाराणसी स्थित प्रेमलता निजी आईटीआई कॉलेज एवं शैक्षिक टेक्निकल इंस्टिट्यूट के प्रांगण में 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर रामाश्रय प्रसाद कुशवाहा के द्वारा झंडारोहण किया गया एवं सभी छात्र छात्राओं को आजादी के इतिहास के बारे में संक्षिप्त में बताया गया इस अवसर पर रामाश्रय प्रसाद कुशवाहा ने विद्यार्थियों से कहा कि हम सभी को अपने देश के प्रति निष्ठावान एवं अपने कर्तव्य के प्रति सदैव तत्पर रहना चाहिए क्योंकि हम लोग आज यह आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव मना रहे हैं उस अमृत महोत्सव को मनाने के लिए हमारे देश के कई वीरो ने अपने शरीर का बलिदान देकर अंग्रेजों के चंगुल से इस सोने की चिड़िया भारत को आजाद कराया था हमें गर्व है कि हम अपने आजादी का 75 वां वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं।
