वाराणसी
शक्तिधाम आश्रम में धूम धाम से मनाया गया 75 वा स्वतंत्रता दिवस
वाराणसी : स्वतंत्रता दिवस के 75 वीं वर्षगाँठ पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है . इसके लिए सप्ताह पहले से ही लोग इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं लोग तिरंगा यात्रा तिरंगा रैली मैराथन एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आज़ादी के 75 वीं साल मनाने का कार्य कर रहे. इसी के तहत हरिश्चंद्र घाट पर स्थित शक्ति आश्रम में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से आश्रम महंत, महामंडलेश्वर, वेद पंडित के वेंकट रमन घनपठी, आश्रम प्रबंधक मनीष गुप्ता और समस्त शक्तिधाम परिवार शामिल थे.
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सोमवार को 75 वा स्वतंत्रता दिवस देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मना रहे हैं.
प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी शक्तिधाम आश्रम में साईं मां के दिशा निर्देशानुसार ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिससे शक्ति धाम आश्रम में धूमधाम से ध्वजारोहण किया गया. ध्वजारोहण के दौरान मुख्य रूप से आश्रम महंत स्वामी परमेश्वरानन्द, महामंडलेश्वर अनंत दस महाराज, वेद पंडित के वेंकट रमन घनपठी, आश्रम प्रबंधक मनीष गुप्ता, और समस्त शक्तिधाम परिवार शामिल थे
