वाराणसी
काशी व्यापार मंडल कैंट ने किया ध्वजारोहण निकाला तिरंगा यात्रा
वाराणसी| काशी व्यापार मंडल कैंट ने 75 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाराणसी के हनुमान मंदिर में झंडारोहण किया काशी व्यापार मंडल कैंट के झंडारोहण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महानगर उद्योग व्यापार समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने शिरकत की|
झंडारोहण के पश्चात वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के सामने हनुमान मंदिर से तिरंगा यात्रा निकली जो कि इंग्लिशिया लाइन होते हुए मलदहिया पहुंचने के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण काशी व्यापार मंडल कैंट के अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडे सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने की| जिसके बाद तिरंगा यात्रा मलदहिया परेड कोठी सहित विजयानगरम मार्केट होते हुए पुनः हनुमान मंदिर पर जाकर समापन हुआ|
तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति का जज्बा जनमानस में दिखाई पड़ रहा था तिरंगा यात्रा के दौरान तमाम संगठन के पदाधिकारियों देशभक्ति गानों पर नाचते हुए दिखाई|
सभी संगठनों के पदाधिकारियों व क्षेत्रीय लोगों को मिठाइयां व देश के तिरंगे को बांटते हुए दिखाई पड़े इस कार्यक्रम में संगठन अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडे के अलावा संरक्षक सुमित मेहरोत्रा जितेंद्र गुप्ता उर्फ गुड्डू कोमल सिंह श्याम बाबू गुप्ता महामंत्री रोशन अग्रहरि वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल दुबे उपाध्यक्ष वीरू गुप्ता धर्मवीर मौर्य संजीव गुप्ता आदित्य दुबे संगठन मंत्री अनिल गुप्ता महासचिव अनिल कपूर गोल्डी कन्हैया अग्रहरी कोषाध्यक्ष अनूप गुप्ता सुनील गुप्ता के अलावा विनोद भारती आनंद खुशबू प्रवीण सिंह समेत कई दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे|
