नगर परिक्रमा
वाराणसी व्यापार मंडल की महिला शाखा द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली
रिपोर्ट: विक्की मध्यानी
वाराणसी व्यापार मंडल के तत्वाधान में रविवार को अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के अध्यक्षता एवं नेतृत्व में व्यापार मंडल की शाखा महिला व्यापार मंडल द्वारा एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत बग्घी पर भारत माता का वेश धारण किए हुए माता चल रही थी जिसमें देश के प्रति समर्पण की भावना दिख रही थी सभी साथी वंदे मातरम अब भारत माता की जय जय जैसे नारा लगाए थे जो गांधीनगर सिगरा से निकला और साजन सिनेमा से होते हुए आईपी मॉल मलदहिया चौराहा से होते हुए मैदागिन चौक से विश्वनाथ मंदिर होते हुए गोदौलिया चौराहा पर पूर्ण हुआ.



रैली मुख्य अतिथि महेश श्रीवास्तव अध्यक्ष काशी प्रांत, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय जीप में सवार होकर रैली के आगे कमान संभालते हुए चल रहे थे रैली के समापन पर अध्यक्ष अजित सिंह बग्गा तथा रमेश निरंकारी ने अपना विचार रखा और कहा की सभी लोग अपने अपने घर पर झंडा लगाए रैली में अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश निरंकारी, शुसील लखमानी,वाराणसी व्यापार मंडल के महामंत्री कविंद्र जायसवाल महिला अध्यक्षा सुनीता सोनी, मनीष गुप्ता, संजय गुप्ता, गुंगीत सिंह बग्गा, विक्की मध्यानी, दीप्तिमान देव गुप्ता, अरविन्द जायसवाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शाहिद कुरेशी, अंबे सिंह, रोशन जायसवाल, जसिम खान, जितेंद्र गुप्ता, सत्य प्रकाश जायसवाल, बबलू अंसारी, तारिक़ तौसीफ, रितेश जायसवाल, सुमन सिंह, आरती शर्मा, पूजा, आशा अग्रहरि, अंकिता जेटली, रंजीता सिंह, संगीता चौबे, डॉली चक्रवर्ती, सोनी जी, जूही सेठ, अर्चना भारती, अनीता वर्मा, स्वाति गुप्ता, दिव्या मौर्या, गुड़िया केसरी, राज सोनी, ऐश्वर्या सोनी, निर्जला सिंह, रीता गुप्ता, संगीता सिंह, ऋतु सिंह, सुमन पटेल, सोनी गुप्ता, रेनू यादव, सुनीता मिश्रा आदि अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे.
