अपराध
लक्सा पुलिस द्वारा 4 शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर 11 दो पहिया वाहन किया बरामद
वाराणसी। अपराधियों एवं चोरी व वाहन चोरी से सम्बन्धित विवेचना के सफल अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी अनिल कुमार साहू की टीम द्वारा शुक्रवार को कुल 4 शांतिर वाहन चोरों को लालकुटी, थाना लक्सा से समय करीब 19.27 बजे गिरफ्तार किया गया तथा उनकी निशानदेही पर कमिश्नरेट वाराणसी के विभिन्न स्थानों से 11 अदद दोपहिया वाहन बरामद किया गया। उक्त वाहन चोर चोरी के वाहनों को अपनी जरूरतें व शान शौकत को पूरा करने के लिए औने पौने दामों में बेच देते थे। गिरफ्तार अभियुक्तगणों व बाल अपचारी के विरूद्ध माननीय उच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिये गये आदेशों निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार साहू को मुखबिर खास से सूचना मिली की 4 संदिग्ध व्यक्ति 2 अलग अलग स्कुटी पर बैठकर लालकुटी के पास आये हैं तथा उनको बेचने की फिराक में हैं, इस सूचना पर विश्वास करके थानाध्यक्ष द्वारा दो टीम बनायी गयी। पहली टीम को स्वयं लीड करते हुए रेवड़ी तालाब तिराहे से होते हुए लालकुटी की तरफ तथा दूसरी टीम को चौकी प्रभारी जयन्त कुमार दूबे को मय हमराहीगण के साथ गुरुबाग तिराहा होते हुए लालकुटी से पहले पहुँचे जहाँ। मुखबिरान खास के द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की ओर इशारा करने पर थानाध्यक्ष लक्सा द्वारा एकबारगी दबिश देने हेतु संकेत दिया गया जिसपर दोनो पुलिस पार्टी द्वारा एक बारगी दबिश व घेर घार कर उक्त संदिग्ध 4 व्यक्तियों को मौके पर चोरी की दो सफेद स्कुटी के साथ लालकुटी के पास समय 19.27 बजे पकड़ लिया गया। उक्त स्कुटी के सम्बन्ध में पकड़े गये व्यक्तियों से पूछताछ किया गया तो बताये की साहब हम चारो लोग मिलकर कमिश्नरेट वाराणसी के विभिन्न स्थानों से वाहनों की चोरी करते हैं तथा जगह-जगह पर गाड़ियों को रखते हैं तथा ग्राहक ढूंढ कर जितना दाम मिलता है उतने ही दाम में बेच लेते हैं।तथा पैसों को आपस में बांट कर अपनी शान शौकत व जरूरतें पूरी करते हैं। पूछताछ व अभियुक्तगणों की निशांदेही पर कुल दो पहिया वाहन बरामद किया गया। बरामद वाहन में से 04 वाहन थाना स्थानीय पर
पंजीकृत मुकदमों से सम्बन्धित है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों व बाल अपचारी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनिल कुमार साहू, थाना लक्सा, कमिश्नरेट वाराणसी, राजू कुमार, नालाकोट वाराणसी, विनीत कुमार गौतम, थाना लक्सा कर्मिट वाराणसी, थाना लक्सा वाराणसी, का विरेन्द्र सिंह लक्सा वाराणसी, का प्रदीप शर्मा, थाना लक्सा कमिरेट वाराणसी थे।
