Connect with us

वाराणसी

जनपद में टार्च रैली का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट : मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी।क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आर0 पी0 सिंह ने बताया कि भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय द्वारा 28 जुलाई से 18 अगस्त तक चेन्नई (तमिलनाडु) में 44वें ओलम्पियाड प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। शतरंज खेल को बढ़ावा देने तथा इसके प्रचार–प्रसार हेतु टार्च रैली का आयोजन किया जा रहा है।
यह टार्च रैली भारत के सभी राज्य/संसदीय क्षेत्रो से गुजरेगी। इस मशाल का शुभारम्भ प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली में किया जायेगा। यह टार्च रैली 25 जून को हरिद्वार से चलकर मेरठ, आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर, झॉसी से होकर गुजरेगी।शतरंज प्रतियोगिता चेन्नई हेतु टार्च रैली का आगमन 27 जून को बनारस में होगा। इस टार्च रैली के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित विभागों को आदेश जारी कर दिया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page