Connect with us

भदोही

भदोही सीमा पर सुरक्षा सख्त

Published

on

Loading...
Loading...

कांवड़ मार्ग का एसपी ने किया निरीक्षण

भीटी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था का जायजा, कांवड़ियों से सहयोगात्मक व्यवहार के निर्देश

भदोही। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भदोही-प्रयागराज सीमा स्थित भीटी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

एसपी ने बॉर्डर पर तैनात पुलिस पिकेट, बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ सतर्क रहने और कांवड़ियों के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने को कहा। कांवड़ मार्ग पर यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए निर्धारित रूट डायवर्जन प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए गए।

Advertisement

एसपी ने मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील रखने तथा साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page