Connect with us

Bhadohi

बरजी में श्रीराम कथा के दूसरे दिन सती-दक्ष प्रसंग ने किया भावविभोर

Published

on

Loading...
Loading...

सात दिवसीय कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, स्वामी दीनानन्द जी महाराज ने सुनाया शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग

औराई (भदोही)। विकासखंड औराई के ग्रामसभा बरजी में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। कथा व्यास स्वामी दीनानन्द जी महाराज ने भगवान शिव और माता सती से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन कर भक्तों को भावविभोर कर दिया।

कथा के दौरान महाराज जी ने सती-दक्ष संवाद, सती के प्रश्न, भगवान शिव के अंतर्धान और अपनी छाया के माध्यम से योगाग्नि द्वारा प्राण त्यागने की कथा सुनाई। उन्होंने सती के शरीर से जुड़े प्रसंग की शास्त्रीय प्रमाणों के आधार पर व्याख्या की। साथ ही देवी भागवत के संदर्भ में भगवान शिव के विवाह से जुड़े प्रसंगों पर भी प्रकाश डाला।

इसके बाद माता पार्वती के अवतरण, उनकी जन्मकुंडली, तपस्या और अटूट संकल्प का वर्णन किया गया। सप्तर्षियों और माता पार्वती के संवाद, गुरु की महत्ता, भगवान श्रीराम और शिवजी के संवाद तथा भगवान शिव द्वारा पार्वती विवाह के अनुमोदन जैसे प्रसंगों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया।

Advertisement

कथा के समापन पर स्वामी दीनानन्द जी महाराज ने श्रद्धालुओं से कहा कि श्रीरामचरितमानस को केवल सुनना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसके आदर्शों और शिक्षाओं को अपने जीवन में भी उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस के संदेश मनुष्य को धर्म, मर्यादा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर राजनाथ मिश्र, कैलाश नाथ मिश्रा, बटुक नाथ मिश्रा, अवध नारायण उपाध्याय, राधेश्वर मिश्र, राकेश मिश्रा, कपिल मिश्रा, डॉ. फूलचंद उपाध्याय, ओम प्रकाश शुक्ला, अवधेश मिश्रा और पूर्व प्रधान राजेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page