Connect with us

अपराध

लोहता में जमीनी विवाद में एसओजी सिपाही ने चलाई गोली,बाल बाल बचे लोग, पिस्टल सहित गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट:प्रवीण कुमार सिंह

Loading...

लोहता। स्थानीय क्षेत्र के बेदौली गाव में जमीनी विवाद में बुधवार को दोपहर बाद चंदौली जिले में एसओजी में तैनात अपने को सब इंस्पेक्टर बताते हुये पहुचा और अचानक विवाद करने लगा इसी दौरान वह सरकारी पिस्टल निकाल कर गोली चला दी संयोग ही था कि गोली किसी को नही लगी। गोली की आवाज सुन कर ग्रामीणो ने चारो तरफ से उसे घेर लिया और उसके हाथ से पिस्टल छीन लिया। सूचना पाकर घटना स्थल पर थानाध्यक्ष लोहता राजेश सिंह पहुचे और मौके से 9 एमएम का एक खोखा और पिस्टल के तीन लोगो को हिरासत में ले लिया।
बताया जाता है कि भेलुपुर थाना क्षेत्र के श्रीराम नगर कालोनी निवासी निर्मला देवी तथा कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी सुनील सिंह के बीच में जमीनी विवाद था। जिसमे बुधवार को राजस्व विभाग की टीम द्वारा दोनो पक्षो के समक्ष मौके पर पहुच कर नाप जोख कर के सीमांकन कर के चली गई। सीमांकन के बाद फुलवरिया के सुनील सिंह अपनी जमीन पर निर्माण कराने लगे इसी बीच निर्मला देवी का लड़का सोनू सिंह अपने रिस्तेदार एसओजी के सब इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह के साथ पहुचा और विवाद करने लगा। विवाद बढ़ता देख अमित कुमार सिंह ने सरकारी पिस्टल से गोली चला दी। गोली चलने की सूचना पर ग्रामीणो की भीड़ जुट गई और गोली चलाने वाले को पकड़ कर लोहता पुलिस के हवाले कर दिया।
फुलवरिया निवासी सुनील सिंह ने तीन लोगो के खिलाफ लिखित तहरीर दिया है। वाही दूसरे पक्ष से भी तहरीर लिखी जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page