Connect with us

गाजीपुर

तहसील में दो संग्रह अमीनों की विदाई, एसडीएम ने किया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंगवस्त्र, रामायण और पुष्पमाला भेंट कर दी भावभीनी विदाई

जमानिया, गाजीपुर। तहसील सभागार में मंगलवार शाम सेवानिवृत्त होने वाले दो संग्रह अमीनों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। एसडीएम निधि ने संग्रह अमीन लाल बिहारी यादव और रामबली यादव को अंगवस्त्र, रामायण और पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों के सेवाकाल को याद करते हुए उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की।

सेवानिवृत्ति के बाद नई जिम्मेदारी

एसडीएम निधि ने कहा कि कर्मचारी कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, बल्कि सरकारी सेवा से मुक्त होने के बाद जीवन में जिम्मेदारियों की नई पारी शुरू होती है। दोनों कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य किया है। उनके अनुभव से अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

Advertisement

कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

समारोह में तहसीलदार जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र, नायब नाजिर शैलेंद्र, लेखपाल संघ अध्यक्ष विजय सिंह, द्वारिका दूबे, मंतोष, अरुण सिंह, राधेश्याम, सिरपत, मुन्ना, रामदुलार, दीनदयाल शर्मा सहित तहसील के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अमीन अरुण कुमार सिंह ने किया। अंत में कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त अमीनों को भावभीनी विदाई दी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page