Connect with us

गाजीपुर

छुट्टी पर घर आए CRPF जवान की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading...
Loading...

टहलने निकले जवान को अज्ञात भारी वाहन ने मारी टक्कर, गांव में शोक की लहर

मरदह (गाजीपुर), जयदेश। मरदह थाना क्षेत्र के भवानीपुर कंशहरी गांव निवासी सीआरपीएफ जवान शशिकांत सिंह (36) की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह एक दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, शशिकांत सिंह पुत्र स्वर्गीय लल्लन सिंह रविवार सुबह करीब चार बजे टहलने के लिए घर से निकले थे। वह घर से लगभग 200 मीटर दूर गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन मार्ग पर पहुंचे थे। इसी दौरान गाजीपुर से मऊ की ओर जा रहे एक अज्ञात भारी वाहन ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। छुट्टी पर घर आए जवान की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

फिलहाल हादसे में शामिल अज्ञात वाहन के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page