Connect with us

गाजीपुर

आंबेडकर की तस्वीर पर खरोंच के निशान, जांच की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

तिलेसड़ा ग्रामसभा के गेट पर लगी तस्वीर को लेकर अजीत यादव ने जताई चिंता, जिलाधिकारी से कार्रवाई की अपील

जखनियां (गाजीपुर), जयदेश। जखनियां विधानसभा क्षेत्र की तिलेसड़ा ग्रामसभा में विधायक द्वारा लगाए गए गेट पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर कथित रूप से खरोंच के निशान मिलने का मामला सामने आया है। इसको लेकर समाजसेवी एवं क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी अजीत यादव ने चिंता जताते हुए जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है।

अजीत यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर का सम्मान बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उनका कहना है कि गेट पर लगी अन्य तस्वीरें सही स्थिति में हैं, जबकि बाबा साहब की तस्वीर पर खरोंच के निशान दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से तस्वीर को सम्मानपूर्वक ठीक कराने और क्षति के कारणों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई नहीं होने पर गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध किया जाएगा। इस दौरान पूर्व छात्र नेता हरेन्द्र यादव, अखिलेश यादव, राष्ट्रीय सचिव युवा शक्ति संघ, रोहित यादव, संदीप यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement

फिलहाल, तस्वीर को नुकसान पहुंचने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर लोगों की नजर है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page