Connect with us

गोरखपुर

लखनऊ के होटल में गोरखपुर के सिपाही का मिला शव, मचा हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर (लखनऊ)। विकास नगर स्थित टाउन हॉल होटल के कमरे में गोरखपुर के कैंपियरगंज थाने में तैनात 25 वर्षीय सिपाही अंकित सिंह का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि अंकित सरकारी काम से रविवार को गोरखपुर से लखनऊ आए थे और होटल में ठहरे थे।

होटल कर्मचारियों ने पुलिस को दी सूचना

होटल कर्मचारियों ने कमरे में शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि अंकित के साथ उनका एक साथी भी होटल में रुका था। सूचना मिलने पर विकास नगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिश्तेदार दिग्विजय सिंह ने मामले की गंभीरता से जांच कराने और होटल में मौजूद साथी से पूछताछ की मांग की है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

2025 बैच के सिपाही थे अंकित

अंकित सिंह वर्ष 2025 बैच के सिपाही थे। बताया गया कि वह परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके पिता की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है और वह अपनी मां आशा देवी के साथ रहते थे।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल सिपाही की मौत के कारणों की स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page