भदोही
शोक सभा आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
बूथ अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय के निधन पर पार्टी पदाधिकारियों ने जताया शोक
ज्ञानपुर। औराई विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र बैरखास के बूथ संख्या 276 के अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय का सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा जिला कार्यालय, ज्ञानपुर में शोक सभा आयोजित कर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा में जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि अरविंद उपाध्याय का निधन संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने संगठन के कार्यों में सदैव समर्पित भाव से सहभागिता की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल मिश्रा, संतोष पांडेय, हौसला प्रसाद पाठक, ओम प्रकाश पांडेय, जिला महामंत्री राजेश पटेल एवं अखिलेंद्र सिंह बघेल, जिला उपाध्यक्ष सतीश पांडेय एवं विमल मिश्रा, जिला मंत्री दीपक पाठक, पवन दुबे और रमेश सोनकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शोक सभा में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
