Connect with us

गाजीपुर

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

रेलवे स्टेशन के सामने हादसा, पुलिस ने पिकअप और चालक को हिरासत में लिया

मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कस्बे में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे रेलवे स्टेशन के सामने गांधी आश्रम रोड मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार 60 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान भूलीपुर मोहल्ला निवासी राम बच्चन (60) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह साइकिल से इसी मार्ग स्थित सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल में दवा लेने जा रहे थे। जैसे ही वह स्टेशन के सामने मोड़ पर पहुंचे, आजमगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दौड़कर पिकअप और उसके चालक को पकड़ लिया तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement

कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि पिकअप और चालक को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है।

बताया गया कि राम बच्चन पेंटिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी आशा और एक इकलौता पुत्र है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page