भदोही
गणेशोत्सव में देवी गीतों की बही रसधार, झांकियों ने मोहा मन
गोपीगंज में दस दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान जागरण, भंडारा और विसर्जन शोभायात्रा का आयोजन
गोपीगंज। सदर मोहाल में गणेश उत्सव मंडल की ओर से आयोजित गणेश पूजनोत्सव में भगवती जागरण और झांकियों का आयोजन हुआ। गायक कलाकारों ने देवी भजनों की प्रस्तुति दी। महिषासुर मर्दिनी, राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, कृष्ण-सुदामा और हनुमान की झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
खाटू श्याम दरबार में उमड़ी भीड़
पश्चिम मोहाल में खाटू श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा और भाजपा नेता बृजेश गुप्ता ने हवन में आहुति दी। समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया।
गाजे-बाजे के साथ हुआ विसर्जन
गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए विभिन्न समितियों ने गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते रहे। नगर भ्रमण के बाद इब्राहिमपुर नहर पुलिया पर विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
