Connect with us

गाजीपुर

सरहुला में पीडीए जनपंचायत एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

सांसद रमाशंकर राजभर रहे मुख्य अतिथि, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हुए शामिल

रेवतीपुर। रेवतीपुर ब्लॉक के सरहुला गांव में पीडीए जनपंचायत एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद रमाशंकर राजभर रहे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने की, जबकि मंच का संचालन मन्नू सिंह सेवराई ने किया।

Loading...

जनसमस्याओं पर हुआ संवाद

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने लोगों के साथ संवाद स्थापित करते हुए संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही।

कई प्रमुख लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में एसपी राजभर, मुन्ना राजभर, सतीश राजभर, रामअवतार राजभर, पूर्व प्रधान शाहपुर फूल्ली विजय यादव, धर्मराज राजभर, मनोज कुशवाहा, तौकीर खां, काशीनाथ यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page