Connect with us

जौनपुर

बेटियों के सपनों को मिली उड़ान, पायलट जारा फारूकी का सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सौदागर हाल में जनपद की होनहार पायलट जारा फारूकी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर ‘एक उड़ान आसमान की’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई, जिसका संदेश ‘बढ़ेंगी बेटियां, पढ़ेंगी बेटियां, उड़ेंगी बेटियां’ रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिक्षा और अवसर से बेटियां छू सकती हैं आसमान

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने की। उन्होंने जारा फारूकी सहित अतिथियों का बुके, स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षा, अवसर और सही मार्गदर्शन मिले तो वे हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं।

पायलट ने साझा किए संघर्ष और सफलता के अनुभव

मुख्य अतिथि जारा फारूकी ने छात्राओं से संवाद करते हुए विमानन क्षेत्र में अपने प्रशिक्षण, संघर्ष और सफलता के अनुभव साझा किए। छात्राओं ने पायलट बनने की प्रक्रिया, प्रशिक्षण और चुनौतियों को लेकर सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन, धैर्य और लक्ष्य के प्रति विश्वास जरूरी है।

आत्मनिर्भरता को बताया प्रगति का आधार

मड़ियाहूं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रुखसाना फारूकी ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता परिवार व समाज की प्रगति का मजबूत आधार है। शुगर मिल के जीएम कमाल फारूकी ने भी छात्राओं से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।

छात्राओं से संवाद रहा आकर्षण

कार्यक्रम का संचालन अहमद अब्बास खान ने किया। जारा फारूकी के साथ छात्राओं का संवाद कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। उनके अनुभवों ने छात्राओं को अपने सपनों को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षक-कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page