भदोही
जोरई औद्योगिक आस्थान में भूखंडों का ई-ऑक्शन शुरू
भदोही। उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर मिनी औद्योगिक आस्थान जोरई, ज्ञानपुर में रिक्त औद्योगिक भूखंडों के पारदर्शी आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए GeM पोर्टल पर ई-ऑक्शन कराया जा रहा है। विभाग की ओर से बिड संख्या 40186 जारी की गई है।
17 सितंबर तक पंजीयन
इच्छुक निवेशकों और उद्यमियों को GeM पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन और पंजीयन का अवसर दिया गया है। पंजीयन की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी। 18 सितंबर को आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी और 10 प्रतिशत ईएमडी जमा करने की प्रक्रिया होगी।
19 से 23 सितंबर तक बोली
विभाग के अनुसार ई-ऑक्शन में बोली की प्रक्रिया 19 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक चलेगी। इच्छुक उद्यमियों से निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।
उद्योग विभाग से ले सकते हैं जानकारी
औद्योगिक भूखंड प्राप्त करने के इच्छुक आवेदक GeM पोर्टल पर बिड संख्या 40186 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ई-ऑक्शन से संबंधित विस्तृत जानकारी और मार्गदर्शन के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, ज्ञानपुर के कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस संपर्क किया जा सकता है।
