भदोही
विश्वकर्मा जयंती पर अवकाश रद्द होने को लेकर सपा ने जताई नाराजगी
भदोही। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट, कंसापुर ज्ञानपुर में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया। इस दौरान विश्वकर्मा जयंती पर होने वाले अवकाश को रद्द किए जाने को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने सरकार की आलोचना की।
जिलाध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की जयंती हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का दिव्य वास्तुकार माना जाता है और चारों युगों में विभिन्न नगरों व भवनों के निर्माण से उनका संबंध बताया गया है।
अवकाश रद्द करने पर जताई आपत्ति
प्रदीप यादव ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेश में होने वाला अवकाश रद्द किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने सरकार के इस निर्णय की आलोचना करते हुए कहा कि इससे विश्वकर्मा समाज सहित उन लोगों में नाराजगी है जो इस पर्व को विशेष महत्व देते हैं।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में अंजनी सरोज, लालचंद विश्वकर्मा, रुद्रपति दुबे, कल्लन यादव, नरेंद्र बिंद, सूबेदार विश्वकर्मा, लालचंद बिंद, केशनारायण यादव, कंचन सोनकर, कमलेश यादव, आशीष विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, मुन्ना खान, गुलाब पाल, विवेक बिंद, राजन, विद्या पासी, शिवप्रसाद यादव, कार्यालय प्रभारी गामा प्रसाद यादव और जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र पप्पू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
