मिर्ज़ापुर
सर्पदंश से गर्भवती महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
राजगढ़। थाना क्षेत्र के लूसा गांव में गुरुवार रात सर्पदंश से 23 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
चारपाई पर सोते समय सांप ने डसा
लूसा गांव निवासी बसंती (23) पत्नी रवि कुमार रात में घर में चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान चारपाई पर चढ़े सांप ने उसे डस लिया। जानकारी होते ही परिजन आनन-फानन में निजी वाहन से उसे कछवां स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे।
चिकित्सक ने किया मृत घोषित
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद बसंती को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि महिला करीब तीन वर्ष पहले विवाह के बंधन में बंधी थी। उसकी दो वर्षीय बेटी है और वह गर्भवती थी। महिला की मौत के साथ गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई।
पति ट्रक चालक, सूचना पर पहुंचा घर
बसंती का पति रवि कुमार ट्रक चालक है। घटना की जानकारी मिलने पर वह घर पहुंचा। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हल्का उपनिरीक्षक रमेश पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है
