Connect with us

गाजीपुर

बोरिंग का पानी सड़क पर बहने से राहगीर परेशान

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर)।बाजार के चोचकपुर मोड़ पर एक दुकानदार की ओर से कराई गई बोरिंग की सफाई से निकलने वाला पानी सड़क पर बहाए जाने से राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। चोचकपुर मोड़ से पुरानी सब्जी मंडी तक सड़क पर लगातार पानी जमा रहने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।

फिसलन और कीचड़ से बढ़ी मुश्किल

सड़क पर पानी जमा होने से पैदल राहगीरों के साथ साइकिल और दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। पानी के कारण सड़क पर फिसलन और कीचड़ की स्थिति बन गई है। वाहनों के गुजरने पर पानी के छींटे राहगीरों के कपड़ों पर पड़ रहे हैं। सुबह बच्चों की आवाजाही और शाम को बाजार में भीड़ बढ़ने के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है।

बिना बारिश के सड़क पर जमा है पानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना बारिश के सड़क पर लगातार पानी जमा होने का कारण आसानी से देखा जा सकता है, इसके बावजूद जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। लोगों के अनुसार पुलिस की गाड़ियां भी इसी जलजमाव और कीचड़ से होकर गुजरती हैं, लेकिन समस्या के समाधान की पहल नहीं हुई।

पानी सड़क पर बहाने पर रोक की मांग

क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर बोरिंग का पानी बहाने पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही सड़क पर जमा पानी की निकासी के लिए समुचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page