Connect with us

गाजीपुर

हिंदी की समृद्धि ही देश की समृद्धि : राजेंद्र सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

हिंदू पीजी कॉलेज जमानियां में हिंदी दिवस पर संगोष्ठी, विद्यार्थियों से हिंदी के प्रचार-प्रसार का आह्वान

जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी विभाग के तत्वावधान में हिंदी दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने की।

हिंदी के संवैधानिक स्वरूप पर चर्चा

मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र सिंह, डॉ. पंकज कुमार चौधरी और प्रबंधक लछिराम सिंह यादव मौजूद रहे। कृतकार्य आचार्य मदन गोपाल सिन्हा ने हिंदी की संवैधानिक स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डाला।

हिंदी के प्रचार-प्रसार पर जोर

डॉ. पंकज कुमार चौधरी ने हिंदी की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए भाषा के आधार पर गठित राज्यों के संदर्भ में जानकारी दी। वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र सिंह ने हिंदी के विकास क्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य देशभर में हिंदी को बढ़ावा देना है। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी में पढ़ने-बोलने के साथ भाषा के सम्मान और प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।

Advertisement

प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उपयोगी

मुख्य अतिथि प्रो. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि हिंदी विषय के माध्यम से विद्यार्थी लोक सेवा आयोग समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने स्वरचित काव्य पाठ कर विद्यार्थियों को हिंदी में पढ़ने, लिखने और बोलने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षक और विद्यार्थी रहे मौजूद

प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। संचालन प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संजय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. अरुण कुमार, डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. बिपिन कुमार, डॉ. संजय कुमार राय, डॉ. अरुण कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह समेत महाविद्यालय के शिक्षक एवं परास्नातक हिंदी के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page