गाजीपुर
प्राथमिक विद्यालय परिसर में महीनेभर से जलभराव
Loading...
Loading...
सभासद के प्रयास से मोटर लगाकर नाले में भेजा जा रहा पानी
मोहम्मदाबाद (गाजीपुर)। नगर के वकील बाड़ी रोड स्थित प्राथमिक पाठशाला के परिसर में करीब एक महीने से बरसात का पानी जमा होने से जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से विद्यालय आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
Loading...
सभासद की मौजूदगी में शुरू हुआ काम
गुरुवार को वार्ड के सभासद हैदर अली उर्फ कल्लू भाई की मौजूदगी और उनके प्रयास से विद्यालय परिसर से पानी निकालने का काम शुरू कराया गया। मोटर लगाकर पाइप के माध्यम से परिसर में जमा पानी को नाले में बहाया जा रहा है।
जलभराव से राहत की उम्मीद
सभासद के प्रयास से पानी निकासी शुरू होने के बाद विद्यालय परिसर में लंबे समय से बनी समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों ने भी जलनिकासी का काम शुरू होने पर राहत जताई।
Continue Reading
