गाजीपुर
मंडलीय बॉक्सिंग में अंकित राजभर ने बढ़ाया जिले का मान
शानदार प्रदर्शन के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
बहरियाबाद, गाजीपुर। एसकेबीएम इंटर कॉलेज दिलदारनगर में आयोजित मंडल स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में केदार नारायण कृषक इंटर कॉलेज उचौरी के कक्षा नौ के छात्र अंकित राजभर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया। उनकी उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
प्रधानाचार्य ने दी बधाई
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह ने चयनित खिलाड़ी को बधाई देते हुए कहा कि अंकित की सफलता विद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार ने जताई खुशी
इस अवसर पर अमरेंद्र प्रताप सिंह, अजय कुमार सिंह, त्रिभुवन सहाय, प्रदीप सिंह, सुशील कुमार, दीपक पांडेय, अच्छेलाल, अमित कुमार, कमलेश कुमार, बृजेश यादव, राकेश कुमार, अमित सिंह, दिनेश, शारीरिक शिक्षक अखिलेश यादव समेत विद्यालय परिवार के लोगों ने अंकित के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
