Connect with us

गोरखपुर

दिनदहाड़े थाने के सामने दुकान से साड़ियां चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

चार महिलाएं खरीदारी के बहाने पहुंचीं, करीब 18 हजार रुपये का माल ले गईं

हरपुर-बुदहट। हरपुर-बुदहट थाना गेट के सामने स्थित अमन वस्त्रालय में गुरुवार को साप्ताहिक बाजार के दौरान चार महिलाएं कपड़े खरीदने के बहाने पहुंचीं और दुकानदार को चकमा देकर करीब 20 साड़ियां चोरी कर ले गईं। घटना के बाद दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो महिलाओं की करतूत सामने आई।

कपड़े देखने के बहाने की चोरी

ग्राम पंचायत अनन्तपुर, हरपुर निवासी अवध किशोर गुप्ता की अमन वस्त्रालय नाम से कपड़े की दुकान है। दुकानदार के अनुसार दोपहर करीब ढाई बजे चार महिलाएं दुकान में आईं और साड़ियां देखने लगीं। इसी दौरान उन्होंने करीब 20 साड़ियां छिपा लीं और दुकान से निकल गईं।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

महिलाओं के जाने के बाद दुकानदार की नजर खाली पड़ी झिल्लियों पर पड़ी। संदेह होने पर उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, जिसमें महिलाएं साड़ियां छिपाकर ले जाती दिखाई दीं। दुकानदार ने चोरी हुए कपड़ों की कीमत करीब 18 हजार रुपये बताई है।

सीसीटीवी के आधार पर तलाश

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान और तलाश की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page