Connect with us

गोरखपुर

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 20,129 रुपये

Published

on

Loading...
Loading...

गुलरिहा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पूरी रकम लौटाई

गोरखपुर। साइबर फ्रॉड के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुलरिहा थाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के 20,129.96 रुपये वापस करा दिए। रकम वापस मिलने से पीड़ित को राहत मिली।

शिकायत मिलते ही सक्रिय हुई साइबर टीम

पुलिस के अनुसार साइबर अपराधियों ने आवेदक के बैंक खाते से 20,129.96 रुपये की धोखाधड़ी की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना गुलरिहा की साइबर हेल्प डेस्क पर की। शिकायत मिलते ही टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी।

बैंक से समन्वय कर वापस कराई रकम

साइबर टीम ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर ठगी की रकम को होल्ड कराया। इसके बाद संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर MRM पोर्टल के माध्यम से नियमानुसार कार्रवाई की गई। प्रयासों के बाद ठगी गई पूरी रकम पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत

पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन और प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में साइबर हेल्प डेस्क टीम की कार्रवाई से पीड़ित को उसकी पूरी धनराशि वापस मिल सकी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page