Connect with us

भदोही

देवाधिदेव के अलौकिक स्वरूप का दर्शन कर भक्त हुए निहाल

Published

on

Loading...
Loading...

दर्शन-पूजन के लिए लगी कतार, जयकारों से देर रात तक गूंजे मंदिर परिसर

गोपीगंज। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में स्थित देवाधिदेव महादेव के प्रमुख मंदिरों बाबा बड़े शिव, बाबा तिलेश्वरनाथ और गोपेश्वरनाथ का भव्य श्रृंगार कर आरती-पूजन किया गया। सुगंधित पुष्पों और पंचद्रव्य से किए गए अलौकिक श्रृंगार के बाद बाबा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

बाबा बड़े शिव के भव्य स्वरूप का श्रृंगार किया गया, जबकि बाबा तिलेश्वरनाथ और गोपेश्वरनाथ को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रृंगार के बाद दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भक्तों ने बाबा के दर्शन कर जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिसर हर-हर बम-बम के उद्घोष से गूंज उठा।

आरती के दौरान शंख और करतल ध्वनि के बीच पुजारी ने महाआरती की। भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ आरती में भाग लिया। स्तुति गान के उपरांत श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया।

इस दौरान पूजन समिति के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिरों में भक्तिमय वातावरण देर रात तक बना रहा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page