Connect with us

गोरखपुर

गूंगी महिला से जबरन संबंध के बाद धक्का देकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के दुबियारी पुल गहिरा मोड़ के पास 3 सितंबर को मिले अज्ञात महिला के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला बोल नहीं सकती थी। मामले में अभय कुमार तिवारी निवासी रामपुर शुक्ल, थाना तरकुलवा, देवरिया को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक 2 सितंबर की शाम गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर महिला की मुलाकात अभय से हुई थी। आरोप है कि अभय उसे स्कूटी से दुबियारी पुल के पास सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने महिला के साथ जबरन संबंध बनाए। दोबारा संबंध बनाने का विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाई हुई। इसी दौरान आरोपी ने महिला को धक्का दे दिया। गिरने से महिला की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी महिला को नग्न अवस्था में छोड़कर स्कूटी से फरार हो गया।

Loading...

घटना के खुलासे के लिए पुलिस, फोरेंसिक, साइबर, सर्विलांस, स्वॉट और एसओजी की संयुक्त टीमों ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में महिला आरोपी के साथ रेलवे स्टेशन से मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट, खोराबार, रामनगर करजहा और मोतीराम अड्डा होते हुए घटनास्थल तक जाती दिखाई दी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली है।

पुलिस अब मृतका की पहचान कराने के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page