Connect with us

गोरखपुर

योग-व्यायाम से पुलिसकर्मियों ने साधा स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन

Published

on

Loading...
Loading...

महुली थाना परिसर में हुआ योग, ध्यान और प्राणायाम का अभ्यास

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के उद्देश्य से थाना महुली परिसर में नियमित योग, ध्यान, प्राणायाम एवं व्यायाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ तनावपूर्ण भी होती है। ऐसे में नियमित योग और व्यायाम शारीरिक क्षमता को बेहतर बनाने के साथ मानसिक तनाव कम करने में भी सहायक है। इससे पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन अधिक ऊर्जा और एकाग्रता के साथ कर सकते हैं।

पुलिसकर्मियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित रूप से व्यायाम करने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने योग एवं ध्यान को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

थाना परिसर में आयोजित इस पहल का उद्देश्य पुलिस बल को स्वस्थ, ऊर्जावान और तनावमुक्त रखने के साथ ही उन्हें कर्तव्य के प्रति अधिक सजग एवं सक्रिय बनाना है। नियमित योगाभ्यास के माध्यम से पुलिसकर्मियों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ उनके मानसिक संतुलन को भी बेहतर बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page