Connect with us

वाराणसी

वांछित अभियुक्त आकाश सेठ गिरफ्तार, 2.44 ग्राम पीली धातु की टिकिया बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

न्यू आकाश ज्वेलर्स से रविवार शाम पुलिस ने पकड़ा, बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई

सारनाथ/वाराणसी। सारनाथ पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी सारनाथ पंकज त्रिपाठी के अनुसार पकड़ा गया अभियुक्त आकाश सेठ (31) पुत्र लक्ष्मण प्रसाद सेठ निवासी मकान संख्या एस-09/1241, नई बस्ती, हुकुलगंज, थाना लालपुर-पांडेपुर, वाराणसी का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार आकाश सेठ को रविवार शाम करीब छह बजे नई बस्ती स्थित न्यू आकाश ज्वेलर्स से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2.44 ग्राम वजन की पीली धातु की टिकिया बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ धारा 317(2) और 317(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बरामदगी को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी सारनाथ पंकज त्रिपाठी, उप निरीक्षक अनुज कुमार शुक्ला सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page