Connect with us

गाजीपुर

किसान दिवस में उठीं सिंचाई, बिजली और टीकाकरण की समस्याएं

Published

on

Loading...
Loading...

तोरिया बीज बुकिंग, कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी और पीएम किसान फार्मर रजिस्ट्री अभियान की भी दी गई जानकारी

गाजीपुर, 19 अगस्त। विकास भवन के सभागार में परियोजना निदेशक की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और सभी विकास खंडों के प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। किसान दिवस में अनुपस्थित रहने पर सहायक अभियंता, लघु सिंचाई का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कैच क्रॉप के रूप में बोई जाने वाली तोरिया फसल के बीज के निःशुल्क वितरण के लिए बुकिंग प्रक्रिया चल रही है। किसानों से अपील की गई कि वे नजदीकी जन सेवा केंद्र या अपने मोबाइल के माध्यम से तोरिया बीज के लिए बुकिंग कराएं। कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत कृषि यंत्रों की बुकिंग कराने वाले किसानों के लिए 20 या 21 अगस्त को ई-लॉटरी कराए जाने की जानकारी भी दी गई।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि पीएम किसान योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री अभियान 16 अगस्त से 21 अगस्त तक ग्रामवार चलाया जा रहा है। जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पाई है, वे लेखपाल, जन सेवा केंद्र या कृषि विभाग के कर्मचारियों से संपर्क कर जल्द रजिस्ट्री बनवा लें।

Advertisement

किसान दिवस में किसानों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। शिवकुमार राय, पवन यादव और जितेंद्र राय ने अपने गांवों में एफएमडी यानी मुंहपका-खुरपका बीमारी से बचाव के लिए पशुओं का टीकाकरण कराने की मांग की। वहीं चंद्रबली राय ने ताड़ीघाट रजवाहा से जुड़ी चौरी माइनर में टेल तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायत की।

कृष्णानंद राय ने उतरौली गांव के चेक डैम का ढांचा क्षतिग्रस्त होने की बात उठाते हुए उसे ठीक कराने की मांग की। किसानों ने महरौली विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने, पकड़ी गांव में जर्जर बिजली तार बदलने और ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की भी मांग रखी, ताकि सिंचाई व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page