गाजीपुर
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 68 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच, मुफ्त दवाएं वितरित
भांवरकोल, गाजीपुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत रविवार को क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर और सुखडेहरा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 68 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाएं वितरित की गईं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर में डॉ. चंदन वर्मा की देखरेख में 29 मरीजों की जांच की गई। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श देने के साथ मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध कराईं।
वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखडेहरा में स्टाफ नर्स पुष्पा यादव की देखरेख में 39 मरीजों की जांच हुई। इनमें 17 गर्भवती महिलाओं की शुगर, हीमोग्लोबिन समेत अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचें मुफ्त में की गईं।
फार्मासिस्ट का पद लंबे समय से खाली
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखडेहरा में स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी एक समस्या भी सामने आई। बताया गया कि वर्ष 2023 में फार्मासिस्ट के सेवानिवृत्त होने और वर्ष 2024 में चिकित्सा अधिकारी के स्थानांतरण के बाद से फार्मासिस्ट का पद खाली है। इसके चलते अस्पताल में फार्मासिस्ट की कुर्सी लंबे समय से खाली पड़ी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र पर पर्याप्त चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्यकर्मी व्यवस्था होने से मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकती हैं।
