Connect with us

गाजीपुर

ऑक्सफर्ड इंटरनेशनल स्कूल अवथही में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल, गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के अवथही स्थित ऑक्सफर्ड इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक भानु प्रताप राय और प्रधानाचार्य पंकज राय द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम और देश के वीर सपूतों के जीवन पर आधारित प्रेरक नाटकों का मंचन किया। उधम सिंह और कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन एवं देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया।

विद्यालय के प्रबंधक भानु प्रताप राय और प्रधानाचार्य पंकज राय ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ राष्ट्रप्रेम और अच्छे संस्कार विकसित करना आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में उपप्रधानाचार्य ज्योति शुक्ला ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन “भारत माता की जय” और देशभक्ति के नारों के साथ हुआ।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page