Connect with us

गोरखपुर

चोरी के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार, 6,532 रुपये नकद समेत सामान बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

तीर्थ यात्रा पर गए परिवार के घर का ताला तोड़कर हुई थी चोरी, गोला पुलिस ने किया खुलासा

सफेद धातु की चेन, नोटबुक और घरेलू सामान भी बरामद

गोरखपुर। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गोला पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 6,532 रुपये नकद, सफेद धातु की एक चेन, दो नोटबुक और अन्य घरेलू सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गोला के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ अपराधियों की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान थाना गोला में दर्ज मुकदमे में प्रकाश में आए अभियुक्त विपिन कुमार पुत्र स्वर्गीय मोतीलाल, निवासी ग्राम पिपरी, थाना बेलघाट को गिरफ्तार कर लिया गया।

तीर्थ यात्रा पर गया था परिवार, पीछे से टूट गया ताला

पुलिस के मुताबिक, 20 जुलाई 2026 को पीड़ित परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर रखी आलमारी से जेवरात और नकदी चोरी कर ली थी। घटना के संबंध में 30 जुलाई को तहरीर मिलने पर गोला थाने में मुकदमा अपराध संख्या 276/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।

Advertisement

विवेचना के दौरान अभियुक्त का नाम प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

नकदी समेत चोरी का सामान बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 6,532 रुपये नकद, एक सफेद धातु की चेन, दो नोटबुक तथा अन्य घरेलू सामान बरामद किया। मामले में धारा 317(2) और 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह, थाना गोला शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page