गोरखपुर
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवक के खिलाफ मुकदमा
Loading...
Loading...
13 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस तलाश में जुटी
हरपुर-बुदहट। थाना क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।
Loading...
पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी 11 अगस्त की शाम करीब सात बजे लापता हो गई। आरोप है कि डीएस मार्का ईंट-भट्ठा, मुहम्मदपुर पर काम करने वाला नीतीश पुत्र गोरेलाल उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं चला।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश के साथ आरोपी युवक की भी तलाश की जा रही है।
Continue Reading
