Connect with us

जौनपुर

मड़ियाहूं में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

Published

on

Loading...
Loading...

200 मीटर लंबे तिरंगे के साथ बच्चों ने किया मार्च, ऑपरेशन सिंदूर और ब्रह्मोस की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

मड़ियाहूं (जौनपुर)। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर की ओर से नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज से शुरू हुई यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए डाक बंगले पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया, जबकि मुख्य अतिथि मंत्री गिरीश चंद्र यादव रहे।

यात्रा में मड़ियाहूं स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट, छात्र-छात्राओं और एससीएल इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चितरंजन कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक दिलीप जायसवाल भी बच्चों के साथ यात्रा में शामिल हुए। करीब 200 मीटर लंबे तिरंगे के साथ चल रहे विद्यार्थियों ने भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।

यात्रा के दौरान ऑपरेशन सिंदूर और ब्रह्मोस मिसाइल की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक भी यात्रा में शामिल हुए।

इस दौरान पूर्व सांसद बीपी सरोज, विधायक आरके पटेल, ब्रह्मदेव मिश्रा, चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, अखिल प्रताप सोमवंशी, अजय मिश्रा, डॉ. सुरेश कुमार पाठक, सतीश सिंह गुड्डू, धर्मेंद्र सेठ, उधम सिंह, मनोज सिंह, दिनेश चौधरी, राजेश जायसवाल, चंदन केसरी, कवलजीत सिंह गब्बर, दिलीप साहू और राजेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

सनराइज स्कूल के छात्रों ने भी निकाली तिरंगा यात्रा

इसी क्रम में सनराइज इंटरनेशनल स्कूल राजापुर नंबर-दो के विद्यार्थियों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा राजापुर नंबर-दो से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मड़ियाहूं गांधी तिराहे पर पहुंची। यहां प्रधानाध्यापक ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page