Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर निकली तिरंगा यात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

कांवड़ियों ने लगाए भारत माता के जयकारे, जीआरपी-आरपीएफ जवानों ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

गोरखपुर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर रेलवे जवानों को देख यात्रियों और कांवड़ियों में उत्साह नजर आया। कांवड़ियों ने ‘भारत माता की जय’ के जयकारे लगाए।

प्लेटफार्म एक से दो तक निकली यात्रा

तिरंगा यात्रा प्लेटफार्म नंबर एक से शुरू होकर प्लेटफार्म नंबर दो तक पहुंची। इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ के जवान हाथों में तिरंगा लेकर स्टेशन परिसर में आगे बढ़े। यात्रियों ने भी यात्रा का उत्साहपूर्वक समर्थन किया।

वीर शहीदों को याद करने का संदेश

जीआरपी एसपी लक्ष्मी नारायण मिश्र ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत यात्रा निकाली गई। इसका उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना और स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं क्रांतिकारियों के बलिदान को याद करना है।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान यात्रियों का सहयोग मिला। विशेष रूप से कांवड़ यात्रियों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने भारत माता के जयकारे लगाकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page