Connect with us

गाजीपुर

बहरियाबाद पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को दबोचा

Published

on

Loading...
Loading...

तमंचा-कारतूस समेत लोहे का पाइप, कड़ा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बहरियाबाद (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद पुलिस ने बुधवार को चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही से घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप, लोहे का कड़ा, अवैध तमंचा व कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक उमेश चंद्र यादव और उपनिरीक्षक सलाहुद्दीन मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पलिवार से हरिजन बस्ती और गदाईपुर जाने वाले तिराहे के पास कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विवेक सिंह उर्फ बग्गड़ (22), सुगम उर्फ हर्ष वर्मा (18), अमन सिंह (23) और जग्गू यादव (22) के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ बहरियाबाद थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित होने की बात पुलिस ने बताई है।

तमंचा और बाइक समेत सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक लोहे का पाइप, एक लोहे का कड़ा, 315 बोर का अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन तथा 1,040 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त पल्सर और अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं।

चारों के खिलाफ बहरियाबाद थाने में मुकदमा अपराध संख्या 130/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page