Connect with us

बलिया

सहतवार में राशन दुकान पर कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

कोटेदार गीता देवी की दुकान निलंबित

अंगूठा लगवाने के बाद राशन न देने समेत कई अनियमितताएं मिलीं, कार्डधारक मधु सिंह की दुकान से जुड़े

सहतवार (बलिया)। बांसडीह तहसील के सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नंबर-5 स्थित उचित दर विक्रेता गीता देवी की राशन दुकान को गंभीर अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी की मंजूरी के बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने यह कार्रवाई की। दुकान के सभी कार्डधारकों को अब राशन वितरण के लिए उचित दर विक्रेता मधु सिंह की दुकान से संबद्ध किया गया है।

जांच में सामने आईं कई अनियमितताएं

सभासद रंजीत कुमार वर्मा और कविता वर्मा की शिकायत पर 12 जून 2026 को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने दुकान का निरीक्षण किया था। जांच में आरोप सही पाए गए कि ई-पॉस मशीन पर कार्डधारकों का अंगूठा लगवाने के बाद भी उन्हें राशन नहीं दिया जाता था। इसके अलावा कम खाद्यान्न देने, कार्डधारकों से अभद्रता करने और दुकान बंद रखने की शिकायतें भी सामने आईं।

जांच के दौरान दुकान पर रेट और स्टॉक बोर्ड नहीं लगाया गया था। स्टॉक रजिस्टर भी प्रस्तुत नहीं किया गया। इन अनियमितताओं को लेकर कोटेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, लेकिन निर्धारित समय में कोई स्पष्टीकरण या संबंधित अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया।

Advertisement

कार्डधारकों को दूसरी दुकान से मिलेगा राशन

जिला पूर्ति अधिकारी ने 6 अगस्त 2026 को दुकान निलंबित करने का आदेश जारी किया। साथ ही सभी कार्डधारकों को सुचारू रूप से राशन उपलब्ध कराने के लिए उन्हें उचित दर विक्रेता मधु सिंह की दुकान से संबद्ध कर दिया गया है। निलंबित दुकान की ई-पॉस और ई-वेइंग मशीन भी नियमानुसार हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page