गाजीपुर
दिलदारनगर पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार
मारपीट और गाली-गलौज के पुराने मामले में न्यायालय के वारंट पर हुई कार्रवाई
गाजीपुर। अपराधियों एवं न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) के अनुपालन में चलाए जा रहे अभियान के तहत दिलदारनगर थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, ग्रामीण न्यायालय जमानियां द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में उपनिरीक्षक सत्यनारायण शुक्ल ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आकाश यादव (38) पुत्र प्रताप यादव, निवासी ग्राम अरंगी, थाना दिलदारनगर को उसके घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध एनसीआर संख्या 23/2016 में मारपीट और गाली-गलौज (धारा 323 व 504 भादवि) का मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक सत्यनारायण शुक्ल एवं उनकी पुलिस टीम ने अंजाम दिया।
