Connect with us

गाजीपुर

सावन के प्रथम सोमवार पर महाहर धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Published

on

Loading...
Loading...

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जलाभिषेक, श्रावणी मेले का विधिवत शुभारंभ

मरदह (गाजीपुर)। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मरदह ब्लॉक स्थित ऐतिहासिक महाहर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान श्रीराम के पिता महाराज दशरथ द्वारा स्थापित माने जाने वाले प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से ही कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा धाम शिवमय हो उठा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने महाहर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। आचार्य कमलेश पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिवार्चन संपन्न कराया तथा सर्व समाज के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसी के साथ एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के साथ यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. रामप्रवेश सिंह, भाजपा नेता आशुतोष चतुर्वेदी, प्रवीण पटवा, मुकेश चौबे, वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page