गाजीपुर
समता पीजी कॉलेज में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ संकल्प कार्यक्रम आयोजित
छात्र-छात्राओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ, प्रधानमंत्री के युवा संवाद का देखा सीधा प्रसारण
युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान
सादात (गाजीपुर)। समता पीजी कॉलेज में रविवार को ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ संकल्प अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) तथा क्षेत्रीय निदेशालय, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और समाज को नशा मुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना था।

राष्ट्रगान के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक राष्ट्रगान से हुआ। इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. पीयूष वर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री के युवा संवाद का देखा सीधा प्रसारण
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘युवा संवाद कार्यक्रम’ का सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) देखा और नशा मुक्त भारत के संदेश को आत्मसात किया।

नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प
कार्यक्रम का संचालन नशा मुक्त अभियान के समन्वयक डॉ. ब्रजेन्द्र सिंह तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बलवंत यादव के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव, डॉ. जयप्रकाश सिंह यादव, अवनीश कुमार राय, शिवाजी, अभिषेक यादव, चंदन यादव और अरुण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति की शपथ ली और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।
